भारत मे बौद्धिक आतंकवाद #SmartTerrorism : CODE M ( Video Series on ZEE 5) - Abhivyakti | अभिव्यक्ति

Breaking

Advertisements

Tuesday, 9 February 2021

भारत मे बौद्धिक आतंकवाद #SmartTerrorism : CODE M ( Video Series on ZEE 5)


भारत में बौद्धिक आतंकवाद चरम सीमा पर दौड़ रहा है और इसमें हमारे बॉलीवुड के लोग मीडिया लेखक जैसे लोग काफी अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इनका काम है अपने लेखन और फिल्मों के माध्यम से समाज को पूरी तरह से बांट दिया जाए। आज का युग स्मार्टफोन का युग है जहां सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है किसी भी संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए। इसी सोशल मीडिया में कई प्रकार के लोग और समूह मौजूद हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आज बौद्धिक आतंकवाद के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा प्लेटफार्म दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया के अंतर्गत जो आम लोग हैं वह बुद्धिजीवियों के चारा बनकर उनके एजेंडे में जानबूझकर या गलती से साथ दे रहे है।

स्मार्टफोन होने की वजह से कई कंपनियों ने अपना वीडियो पोर्टल लांच कर उसके ऐप को कई लोगों के मोबाइल में पहुंचा तो दिया है साथ ही उनके द्वारा बनाए गए फिल्में समाज को एक अलग दिशा देने का प्रयास कर रही है।

बौद्धिक आतंकवाद से तात्पर्य है कि समाज में देश विरोधी विचारधारा के समूह के द्वारा ऐसी बातों को फैलाया जाए जिससे हमारा समाज कई हिस्सों में बांटे और उसका लाभ देश विरोधी ताकतों को आसानी से मिल सके।

स्मार्टफोन होने की वजह से आप किसी भी तरह के ऐप या वीडियो पोर्टल को आसानी से खोज सकते हैं और उस वीडियो को देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स या जी फाइव इसी तरह के ऐप हैं जिसके माध्यम से बॉलीवुड में मौजूद बौद्धिक आतंकवादी अपनी बातें आसानी से लोगों तक पहुंचाने में सफल हो जा रहे हैं।
एक तरफ नेटफ्लिक्स में एक सीरीज आया जिसका नाम लैला है जोकि पूर्व मंत्री एमजे अकबर के पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रयागराज अकबर के जेहादी एजेंडे को प्रदर्शित करने का कुत्सित प्रयास है। इस उपन्यास और वीडियो सीरीज के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि भविष्य में हिंदू अतिवादी हो जाएंगे, जात पात का भेदभाव चरम सीमा पर होगा, अन्य धर्मों के प्रति हिंदू धर्म का भेदभाव अपनी पराकाष्ठा पार कर चुका होगा। इस तरह के उपन्यास और वीडियो बनाने के पीछे मानसिकता सिर्फ यही है कि अपनी बौद्धिक आतंकवादी हमले से समाज को विभक्त कर दिया जाए। वर्तमान के भारत में हिंदू समाज जहां पूरी तरह से एकजुट और एकता दिखाने में लगी हुई है वहीं हिंदू विरोधी ताकतें हिंदुओं के बीच मतभेद डालने का कोई भी प्रयास विफल नहीं होने देना चाह रही चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना क्यों न पड़ जाए।

अब अगर बात करेंगे दूसरे वीडियो पोर्टल zee5 की तो उसमें भी एक वीडियो सीरीज काफी चर्चित हो रहा है जिसका नाम कोड एम है। इस वीडियो सीरीज को कोई भी व्यक्ति अगर देखेगा तो वह आसानी से भारतीय सेना के प्रति नफरत का भाव पैदा कर लेगा। अब भारत का कौन सा ऐसा व्यक्ति है जो भारतीय सेना को दुर्भावना से देखना पसंद करेगी और जो ऐसी दुर्भावना डालने का प्रयास कर रहा है उसके अंतर्मन में क्या चल रहा होगा यह अपने आप में विचारणीय प्रश्न है। इस वीडियो श्रृंखला के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि भारतीय सेना जात पात और छुआछूत को इतना मानती है कि अपने बेहतरीन ऑफिसर जो दलित समुदाय से आता है उस की भी हत्या करने से नही चुकती। हत्या का कारण यह होता है कि वह जांबाज ऑफिसर अपने वरिष्ठ अधिकारी के पुत्री से प्रेम करता है और यह बात ऊंची जात का वरिष्ठ अधिकारी को नागवार गुजरती है और वह छोटी जात के जांबाज ऑफिसर हत्या करवा देता है। साथ ही यह भी दिखाने का प्रयास किया गया है कि भारतीय सेना के द्वारा इस हत्या को छुपाने के लिए मासूम मुसलमानों को आतंकवादी बताकर उनकी भी हत्या कर दी जा रही है। इस कहानी के बारे में मैंने गहन पड़ताल की तो पता चला यह मात्र एक कल्पना है और कल्पना के आधार पर इस फिल्म के निर्देशक एवं लेखक ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को कटघरे में खड़ा कर दिया और उनके राष्ट्रहित हितेषी छवि को धूमिल किया गया।

 उक्त बातों को लेकर ही यह कहा जा सकता है कि भारत में अब युद्ध की घड़ी है जिसमें है हर एक व्यक्ति को कई प्रकार के आतंकवाद से लड़ना होगा।
इस तरह के बौद्धिक आतंकवाद सभी तरह के आतंकवाद से भी ज्यादा गंभीर परिणाम लाने वाले हैं। इन सब के पीछे एक भावना काम कर रही है आम आदमी भी अपने देश के सबसे भरोसेमंद संस्थान के ऊपर सवालिया निशान खड़ा करे।
साधारण शब्दों में अगर कहा जाए तो यह वीडियो सीरीज के माध्यम से देश के सेना का मनोबल तोड़ने का कुत्सित प्रयास है। भारत के लोगों का भरोसा भारतीय सेना से पूरी तरह से उठ जाए इसके लिए भी इस तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के महान कलाकार अपना अमूल्य योगदान दिए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment