नमस्कार मित्रों मैं
कश्यप आपके समक्ष एक कहानी लाया हूँ जो एक सच्ची घटना पर आधारित है अगर आपको यह
कहानी अच्छी लगे तो इस कहानी को शेयर जरुर किजियेगा ।
यूरोप में एक बहुत
प्रसिद्ध कलाकार हुए जिनका नाम बारतोलोमिओ एस्तेबन मुरिलो था । उनकी इस पेंटिंग के बारे में यदि आप नहीं जानते हैं
और मैं आपको बताऊं कि इस पेंटिंग में जो किरदार है वो एक बाप और बेटी को दर्शाता
चित्र है, तो हो
सकता है आपका मन घृणा और अवसाद से भर जाये। लेकिन मुझे पूरा यकीन है जब आप इस
प्रसिद्ध पेटिंग के पीछे छिपी कहानी को सुनेंगे तो आपके विचार जरूर बदलेंगे –
एक बूढ़े आदमी को मरने तक भूखा रहने की सजा दी गई। उसकी एक बेटी थी
जिसने अपने सजायाफ्ता पिता से रोज मिलने का अनुरोध किया जो स्वीकार कर ली गई।
मुलाकात के समय लड़की की बड़ी अच्छी तरह तलाशी ली जाती थी कि कहीं अपने पिता के
लिए खाने पीने का सामान आदि न ले जा सके। भूख के कारण प्रतिदिन निढाल होते हुए
पिता के शरीर को मौत के करीब जाते देखकर लड़की दुख और बेचारगी से बहुत उदास और
दुखी थी | उससे अपने पिता की हालत देखी नहीं जा रही थी तो उसने एक ऐसी हरकत की, जो कई लोगों के सामने पाप
के बराबर थी और दूसरों के लिए प्यार और स्नेह की एक अनूठी मिसाल थी। चूंकि
प्रतिबंध के कारण लड़की अपने साथ कुछ भी ले जाने में असमर्थ थी, तो उसने मजबूर होकर उसने
मर रहे पिता को अपना स्तनपान कराना शुरू कर दिया, जिससे पिता की हालत बेहतर होने लगी। पहरेदार भी परेशान
होने लगे की आखिर इतने दिन बीत जाने के बाद भी इस बूढ़े व्यक्ति जो दिन ब दिन मरने के बजाय शारीरिक रूप से कमजोर भी
नहीं दिख रहा है .| उसके बाद एक दिन पहरेदारों ने उस लड़की का पीछा किया तो पाया की
वह लड़की अपने पिता को जिन्दा रखने के लिए उन्हें अपना स्तनपान कराती है | फिर उन पहरेदारों
ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया और उसी समय के शासक के सामने उस लड़की को पेश किया
गया । इस अनोखी घटना ने समाज में खलबली मचा दी और लोग दो गुटों में बंट गए, एक धड़ा उसे पिता के
पवित्र रिश्ते का हनन करने के साथ निंदनीय अपराध समझ रहा था तो दूसरा उसे पिता के
रिश्ते, प्यार
और स्नेह की महान भावना की मिसाल के तौर पर बयान कर रहा था।
इस अजीब घटना ने स्पेन और यूरोप में ईश्वरीय सत्ता और मानव मूल्यों
के बीच बहस छेड़ दी। इस अनोखी घटना को यूरोप के कई पेंटरो ने कैनवास पर उतारा, जिसमें मुरिलो की ये
पेंटिंग बहुत मशहूर हुई। इस मामले ने बहुत तूल पकड़ा उस लड़की पर
मुकदमा भी चला, और सरकार ने कानून से हटकर भावनात्मक
फैसला सुनाया, और अंततः मानव मूल्यों की जीत हुई और दोनों बाप
बेटी को रिहा कर दिया गया।
ये पेंटिंग युरोप की सबसे महँगी पेंटिंग है...!!
नारी कोई भी रूप में हो चाहे माँ हो चाहे पत्नी हो चाहे बहन हो चाहे बेटी...हर रूप में वात्सल्य त्याग और ममता की मूरत है। नारी का सम्मान करो.l l
ये पेंटिंग युरोप की सबसे महँगी पेंटिंग है...!!
नारी कोई भी रूप में हो चाहे माँ हो चाहे पत्नी हो चाहे बहन हो चाहे बेटी...हर रूप में वात्सल्य त्याग और ममता की मूरत है। नारी का सम्मान करो.l l
रितेश कश्यप
Follow : http://twitter.com/meriteshkashyap


No comments:
Post a Comment